Press "Enter" to skip to content

’10 लाख दो नहीं तो मा’र देंगे..’, बिहार में JDU सांसद और विधायक को मिली जा’न से मा’रने की ध’मकी

सिवान: बिहार के सिवान में अपराधी एक बार पिर बेखौफ हो गये हैं. इसी कड़ी में जदयू की सांसद विजयलक्ष्मी देवी और भड़हरिया के नवनिर्वाचित विधायक इंद्र देव सिंह पटेल को फोन पर 10 लाख रुपये रंगदारी मांगी गई है. रंगदारी नहीं देने पर दोनों को जान से मारने की धमकी भी दी गई.

सांसद प्रतिनिधि ने मैरवा थाने में दर्ज कराई FIR

सांसद विजयलक्ष्मी देवी फिलहाल दिल्ली में हैं. उनके सांसद प्रतिनिधि मनोरंजन कुमार श्रीवास्तव ने 4 दिसंबर को मैरवा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई. आवेदन में बताया गया है कि 3 दिसंबर की रात 10:38 बजे मोबाइल नंबर 6385646932 से सांसद के फोन पर कॉल आई और 10 लाख रुपये रंगदारी की मांग की गई. नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई.

विधायक इंद्र देव सिंह को भी मिली धमकी

 इसी तरह भड़हरिया से नवनिर्वाचित विधायक इंद्र देव सिंह पटेल को भी फोन पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है. उन्हें भी जान से मारने की धमकी मिली. विधायक ने इसकी शिकायत तरवारा थाने में दर्ज करा दी है.

गांव में दहशत

 जैसे ही यह खबर लोगों तक पहुंची, पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सोशल मीडिया से लेकर गांव-गांव तक चर्चा का बाजार गर्म है. लोग अपराधियों के बढ़ते हौसले से हैरान हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल है.

सिवान पुलिस अलर्ट

सिवान पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है. पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है. वहीं कुछ ही दिन पहले सिवान पुलिस ने एक व्यापारी से 10 लाख रंगदारी मांगने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार किया था. हथियार और मोबाइल बरामद करते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की थी.

 सिवान का रंगदारी और अपराध का पुराना इतिहास किसी से छिपा नहीं है. लोग डर रहे हैं कि कहीं एक बार फिर पुराने दौर की तरह अपराधियों का बोलबाला न शुरू हो जाए. वहीं दोनों नेताओं के प्रतिनिधियों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. पुलिस अधीक्षक सिवान ने कहा है कि दोनों मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है और अपराधियों को जल्द पकड़ा जाएगा. इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *