Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर: अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के उपलक्ष्य में आज एक विशेष दिव्यांगजन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में रानी लक्ष्मीबाई महिला विकास समिति की प्रधानाचार्य उषा कुमारी तथा विशिष्ट अतिथि जिला DPO – विपिन कुमार श्रीवास्तव, कुढ़नी प्रखंड DPO -विजय शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष औराई -राजा बाबू सिंह,जिला चिकित्सा सलाहकार प्रभारी- राम जीवन शाह, रोजगार प्रभारी- शंभू साहनी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

जहां कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने दिव्यांगजनों को संबोधित करते हुए कहा कि दिव्यांगता कमजोरी नहीं, बल्कि क्षमता को पहचानने का अवसर है। यह दिवस उत्सव और आत्मसम्मान का प्रतीक है। समाज एवं संगठन उनके हर कदम पर सहयोग करने के लिए तत्पर हैं। साथ ही धारा 72 (दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016) का पालन सुनिश्चित करने की माँग पुनः उठी।

प्रतिभाशाली दिव्यांगजन होंगे सम्मानित 

कार्यक्रम में दिव्यांगजनों के बीच यह घोषणा भी की गई कि जो दिव्यांगजन अपने क्षेत्र—खेल, शिक्षा, कला और सामाजिक योगदान-में उत्कृष्ट कर रहे हैं, उन्हें 3 दिसंबर को जिला प्रशासन, मुजफ्फरपुर द्वारा आयोजित मुख्य कार्यक्रम (मुसहरी, ‘बुनियाद’ परिसर) में सम्मानित किया जाएगा।

राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां प्राप्त करने वाले दिव्यांग खिलाड़ी एवं प्रतिभागियों—जिनका नाम ड्राइंग, राष्ट्रीय खेल एवं अन्य सूची में दर्ज है— जिनको विशेष सम्मान दिया जाएगा। कार्यक्रम में सौ से अधिक दिव्यांगजन की उत्साहपूर्ण भागीदारी दिखी।

मौके पर जिला महिला प्रभारी संगीता कुमारी, चिकित्सा सलाहकार प्रभारी रेणु देवी,महिला प्रभारी – बबीता देवी, औराई प्रखंड, टेक्नीशियन एक्सपर्ट – मोहम्मद इम्तियाज, विनीत कुमार, प्रखंड अध्यक्ष (कुढ़नी) राष्ट्रीय खिलाड़ी अभिज्ञान भारद्वाज, प्रिंस राज, शिवम कुमार साहनी, रानी लक्ष्मीबाई महिला विकास समिति से अध्यक्ष – मैरी सिंन्हा,
शिक्षक – आकाश कुमार, शांति देवी, कुमकुम देवी सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्तित रहें।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *