मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के धीरनपट्टी स्थित नॉर्थ प्वाइंट स्कूल में वार्षिक समारोह 2025-26 बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जहां नन्हे बच्चों की सुंदर प्रस्तुति ने पूरे माहौल को भक्ति और सकारात्मकता से भर दिया।



मंच पर लगी प्रस्तुतियों की झड़ी
तत्पश्चात मंच पर शानदार प्रस्तुतियों की निरंतर झड़ी लग गई। जिसमें फैंसी ड्रेस, वेलकम सॉन्ग, चंदा चमके, टुकुर-टुकुर और कई मनोरंजक प्रोग्राम्स ने बच्चों की मासूमियत और ऊर्जा से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


वहीं एजुकेशन थीम, कश्मीर टू कन्याकुमारी, हम हैं हिंदुस्तानी और इंडिया वाले जैसी प्रस्तुतियों ने बच्चों की रचनात्मकता, देशप्रेम और टीमवर्क को दर्शाया। साथ ही राधा कृष्ण मिक्स और बांग्ला सॉन्ग ने सांस्कृतिक रंग बिखेरे।






वरिष्ठ छात्रों द्वारा प्रस्तुत दमदार शिव तांडव कार्यक्रम का सबसे आकर्षक हिस्सा रहा, जिसे देख पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा।



कार्यक्रम के दौरान बेस्ट बॉय और बेस्ट गर्ल को सम्मानित किया गया। अंत में ऊर्जा से भरपूर मराठी सॉन्ग- अप्सरा आली की प्रस्तुति के साथ समारोह का भव्य समापन हुआ। नॉर्थ प्वाइंट स्कूल का यह वार्षिक समारोह बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और उत्साह का शानदार प्रदर्शन साबित हुआ।













Be First to Comment