Press "Enter" to skip to content

रिकॉर्ड 10वीं बार सीएम बनने के बाद पहली बार पैतृक गांव पहुंचे नीतीश कुमार, पिता की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

 बिहार के सीएम पद की 10वीं बार शपथ लेने के बाद सीएम नीतीश पहली बार अपने पैतृक गांव पहुंचे। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पूज्य पिता अमर स्वतंत्रता सेनानी स्व० कविराज रामलखन सिंह की पुण्य तिथि के अवसर पर अपने पैतृक गाँव नालंदा के कल्याण बिगहा जाकर ‘कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका’ में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उन्हें नमन किया।

सीएम नीतीश

मुख्यमंत्री ने अपनी माता स्व० परमेश्वरी देवी एवं धर्मपत्नी स्व० मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के बड़े भाई सतीश कुमार सहित मुख्यमंत्री के परिवार के अन्य सदस्यों तथा निकट संबंधियों ने अमर स्वतंत्रता सेनानी स्व० कविराज रामलखन सिंह, स्व० परमेश्वरी देवी एवं स्व० मंजू सिन्हा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर सासंद कौशलेन्द्र कुमार, विधायक कृष्णा मुरारी शरण, विधायक श्री जितेन्द्र कुमार, विधायक कौशल किशोर, विधायक रूहेल रंजन, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद ललन सर्राफ, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, पूर्व विधायक ई० सुनील कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक जितेन्द्र राणा, जिलाधिकारी पटना डॉ० त्यागराजन एस०एम०, जिलाधिकारी नालंदा कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक नालंदा भारत सोनी सहित अनेक सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता एवं परिजनों ने अमर स्वतंत्रता सेनानी स्व० कविराज रामलखन सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने पैतृक गाँव कल्याण बिगहा के भगवती मंदिर (देवी स्थान) में पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने अपने पैतृक घर के निकट स्थित तालाब में मछलियों को दाना डाला। कल्याणबिगहा एवं आसपास के लोग मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर अत्यधिक प्रफुल्लित थे।

मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनका अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्यायें सुनी और उसके समाधान के लिये अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *