Press "Enter" to skip to content

#MUZAFFARPUR डीएम ने किया भगवानपुर सर्विस लेन का निरी’क्षण, कहा-गुणव’त्ता के साथ निर्धारित अवधि में पूर्ण करें कार्य 

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर के निर्दे’श के आलोक में भगवानपुर ओवरब्रिज से सम्बन्धित सर्विस लेन को दुरु’स्त करने का कार्य प्रगति पर है। जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने आज भगवानपुर ओवर ब्रिज से संबंधित बाएं सर्विस लेन में चल रहे कार्य का नि’रीक्षण किया।

उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्दे’शित किया कि निर्धारित अवधि के अंदर ओवरब्रिज के दोनों लेन से सम्बंधित कार्य को पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि कार्य की गुणव’त्ता हर-हाल में बनाये रखेंगे। उक्त कार्य एन एच आई के द्वारा कराया जा रहा है। एनएचएआई के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि 15 दिसंबर तक भगवानपुर ओवरब्रिज का बायां और 31 दिसंबर तक दाहिना लेन आवाग’मन के लिए चा’लू कर दिया जाएगा। वर्तमान में बाएं लेन में कार्य चल रहा है।

साथ ही जिलाधिकारी ने भगवानपुर ओवरब्रिज एवं उसके आस-पास सड़क जा’म की स्थिति का भी नि’रीक्षण किया। बताया गया कि जा’म से सम्बंधित सुधा’रात्मक उपाय शीघ्र ही ला’गू किये जायेंगे। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी कुंदन कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कमल सिंह, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *