पटना: बिहार के दरभंगा जिले की अलीनगर सीट से गायिका और भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर आगे चल रही हैं. 12 राउंड की मतगणना के बाद 8991 वोटों से आगे हैं. उन्होंने 42,840 मत मिले हैं. आरजेडी के बिनोद मिश्रा अलीनगर सीट से दूसरे स्थान पर हैं. 12 राउंड की मतगणना के बाद उन्हें 33849 वोट मिले हैं.

मैथिली ठाकुर पहली बार चुनाव लड़ रही हैं. रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए मैथिली ठाकुर ने अलीनगर के लोगों का आभार जताया है. भाजपा उम्मीदवार ने कहा कि लोगों ने मुझ पर विश्वास जताया है. मैं आगे बढ़ रही हूं. ये जीत मेरी नहीं बल्कि उन सभी लोगों की जीत है, जिन्होंने मुझे पर विश्वास किया.
![]()
लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने आगे कहा कि उनसे लोगों को बहुत उम्मीदें हैं. अगर रुझान ऐसे बने रहते हैं तो विधायक के रूप में यह उनका पहला कार्यकाल होगा. उन्होंने कहा, “मैं अपने क्षेत्र के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगी और एक बेटी की तरह लोगों की सेवा करूंगी.”

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों (Bihar Election Results 2025) की स्थिति लगभग साफ हो गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए प्रचंड जीत की ओर बढ़ रहा है. अब तक आए रुझानों में एनडीए 199 सीटों पर लीड कर रहा है. जबकि महागठबंधन 38 सीटों पर आगे है. अकेले भाजपा 91 सीटों पर आगे है, जबकि जेडीयू 79 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं.













Be First to Comment