Press "Enter" to skip to content

“खेलो इंडिया टैलेंट डेवलपमेंट कैंप” के लिए जी डी मदर स्कूल के दो बास्केटबॉल खिलाड़ी का हुआ चयन   

मुजफ्फरपुर: जी डी मदर स्कूल के डायरेक्टर पंकज कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए बताया की वीर सावरकर खेल भवन, अहमदाबाद मे तीन दिवसीय खेलो इंडिया टैलेंट डेवलपमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे विद्यालय के दो छात्र आयुष कुमार सिंह पिता शिव शंकर कुमार व्यावसायिक एवं माता निक्की सिंह गृहनी और सम्मान गुप्ता पिता संजीव कुमार व्यावसायिक एवं माता शिल्पी गुप्ता गृहणी, का चयन किया गया है। दोनों विद्यार्थी कक्षा नवमी के छात्र है।

इस मौके पर विद्यालय की एडमिनिस्ट्रेटिव डायरेक्टर कविता प्रसाद साह ने दोनों खिलाड़ी एवं कोच को शुभकामनायें दी और बताया कि हमारे विद्यालय के लिए गौरव कि बात है कि हमारे विद्यालय से दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है।इस कैम्प का मेंन उद्देश्य सभी चुने गए एथलीटों को मूल्यांकन शिविरों के लिए बुलाया जाता है, जहां विभिन्न परीक्षण, गतिविधियां और मैच आयोजित किए जाते हैं, ताकि उस अनुशासन में उपलब्ध स्लॉट के अनुसार खेलो इंडिया योजना में शामिल किए जाने वाले विद्वानों के अंतिम समूह का चयन किया जा सके।

विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सह साईं से सर्टिफाइड बास्केटबॉल कोच रणप्रताप जयसवाल ने बताया कि 03-10 अक्टूबर 2025 तक देहरादून मे 50वीं सब-जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। जिसमे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर पूरे देश से कुल 23 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। जिसमे बिहार टीम से दो खिलाड़ियों का चयन किया गया है दोनों ही खिलाड़ी मुजफ्फरपुर से है।

वहीं जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष आमोद कुमार दत्ता ने खिलाड़ियों एवं इनके कोच को शुभकामनायें दी और कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने राज्य और जिले का नाम गौरवान्वित किया है।

साथ ही सचिव अखिलेश कुमार मणि ने बताया कि जिले के खिलाड़ियों मे खुशी कि लहर है। जिले के बास्केटबॉल खिलाड़ी लगातार अपनी कड़ी मेहनत से जिले का नाम रोशन कर रहे है। बहुत जल्द ही संघ के तरफ से सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा।

इस मौके पर विद्यालय कि प्राचार्या नीलम सिंह, संघ के संयुक्त सचिव विनय शंकर,सीनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी कल्पना सिंह, शम्स तबरेज़ खान, राजदीप ने हर्ष जताया एवं उनके उज्जवल भविष्य कि कामना की।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *