Press "Enter" to skip to content

बिहार में भीषण गर्मी का कहर… मानसून पर आईएमडी का बड़ा अपडेट आया सामने

पटना: बिहार इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। बारिश नहीं होने की वजह से गर्मी कर बार पा रही है। बाजार में एसी, कूलर और पंखे की बिक्री में भारी उछाल देखा जा रहा है। इस बीच गर्मी से जूझ रहे प्रदेशवासियों के लिए राहत की खबर है।  मौसम विभाग की ओर से मानसून को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आईएमडी के मुताबिक सुबह में 17 से 18 जून तक मानसून दस्तक देगा। भीषण गर्मी  और हीटवेव से जल रहे बिहार वासियों को अगले 48 घंटों में राहत मिलने के आसार हैं।

Bihar Weather: गर्मी के कहर से बिहार वासियों को राहत कब तक? मानसून पर IMD का बड़ा अपडेट आया,आज मौसम कैसा रहेगा

 

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को राज्य के दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य बिहार के 14 जिलों को छोड़कर अन्य जिलों के मौसम में बदलाव होने के आसार हैं। प्री मानसून के तहत उत्तर बिहार के 19 जिला एवं दक्षिण पूर्व बिहार के पांच जिले के कुछ-कुछ भागों में हल्की मध्यम वर्षा हो सकती है मौसम विज्ञान पटना केंद्र के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। 17 से 18 जून तक उत्तरी इलाके दस्तक देने के संकेत है।

 

प्रदेश में अमूमन मानसून का प्रवेश किशनगंज और पूर्णिया के रास्ते होता है। यहां पिछले दो दिनों से मध्यम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार 15 और 16 जून को सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती। जबकि,भागलपुर में 16 से 19 जून के बीच आसमान में बादल छाए रहने और बारिश होने का अनुमान है।

 

 

 

भागलपुर में बीते 24 घंटे में दिन के तापमान में आधे डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई तो रात में 0.1 डिग्री सेल्सियस की मामूली कमी हुई। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 37.2 और न्यूनतम 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान से क्रमश 1.8 व 2.1 डिग्री अधिक रहा। बीएयू, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि शनिवार से 19 जून तक उमस और गर्मी रहेगी। शुक्रवार को प्रदेश के 16 शहर भीषण गर्मी और लू की चपेट में रहे। 45.9 डिग्री के साथ बक्सर और भोजपुर प्रदेश में सबसे गर्म रहा।

बिहार के दक्षिणी इलाके के 14 जिलों में आज गर्मी का सामना करना पड़ेगा।  इसके अलावा उत्तर-पश्चिम इलाके पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज में भी तापमान में हल्की कमी हो सकती है इससे गर्मी में कोई खास असर नहीं दिखेगा। यहां उमस भरी गर्मी बरकरार रहेगी जो परेशानी का सबब बनेगा।  दक्षिण पश्चिम भाग के रोहतास, भभुआ औरंगाबाद, बक्सर, भोजपुर और अरवल जिले में गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। यहां हीटवेव और  लू चलने की चेतावनी दी गई है। इन जिलों में 44 डिग्री से ऊपर तापमान रहने की संभावना जताई गयी है।  इसके अलावे दक्षिण मध्य बिहार के गया, जहानाबाद, राजधानी पटना, नालंदा, शेखपुरा और नवादा में  तापमान में वृद्धि और कुछ-कुछ जगह पर हीटवेव और लू की चेतावनी दी गई है।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *