Press "Enter" to skip to content

चिराग पासवान के लिए आज का दिन अग्निपरीक्षा, शुरूआती रुझानों में सभी सीटों पर बढ़त बनाई

पटना: लोकसभा चुनाव के 7 चरणों के मतदान के बाद आज फैसले का दिन है। बिहार के 40 सीटों पर 35 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है तो वहीं इंडिया गठबंधन 4 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं एनडीए की बात करें तो बिहार में बीजेपी 17, जदयू 16, लोजपा(रा) 5, हम1 और रालोमो 1 पर चुनाव लड़ी। वहीं आज लोजपा(रा) के चीफ चिराग पासवान के लिए अग्निपरीक्षा का दिन है। ऐसे में शुरूआती रुझान में चिराग पासवान की पार्टी सभी सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।

नतीजों से पहले भोलेनाथ की शरण में चिराग: शांभवी समेत सभी पार्टी उम्मीदवारों  के साथ किया रूद्राभिषेक, जीत का मांगा आशीर्वाद - समस्तीपुर Town

चिराग पासवान की लोजपा (रा) समस्तीपुर, खगड़िया, जमुई, वैशाली और हाजीपुर से चुनाव लड़ी। चिराग के सभी प्रत्याशियों ने बढ़त बना रखी है। समस्तीपुर से पहली बार चुनाव लड़ रही अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी आगे चल रही हैं। वहीं हाजीपुर से चिराग पासवान आगे हैं। वैशाली से वीणा देवी 3आगे हैं। खगड़िया से राजेश वर्मा आगे चल रहे हैं। वहीं जमुई जहां से चिराग पासवान के जीजा अरूण भारती चुनाव लड़ रहे हैं।

 

उधर,  बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री सह बीजेपी प्रत्याशी गिरिराज सिंह पिछड़ गए हैं। मतगणना में महागठबंधन समर्थित सीपीआई प्रत्याशी अवधेश राय 2103 वोटों से आगे निकल गए हैं।  इसी तरह खबर लिखे जानें तक महराजगंज लोकसभा सीट से बीजेपी के जनार्दन सिग्रीवाल आगे निकले। अररिया से बीजेपी के प्रदीप सिंह आगे उजियारपुर सीट से राजद के आलोक मेहता दो हजार वोट से आगे है।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *