Press "Enter" to skip to content

भीषण गर्मी और लू के चलते पटना में 30 अप्रैल तक स्कूल बंद, डीएम जारी किया आदेश

पटना: बिहार में जारी भीषण गर्मी और लू के चलते पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने शहर के सभी स्कूलों को 30 अप्रैल तक बंद करने का आदेश जारी किया है। अब साढ़े 11 बजे से शाम 4 बजे तक शहर में कोई स्कूल नहीं खुलेगा। 20 अप्रैल यानी कल से ये आदेश लालू होगा।

देश के इस राज्य में भीषण गर्मी के कारण आज से स्कूल बंद, 3 दिन की छुट्टी का  किया ऐलान | Moneycontrol Hindi

आपको बता दें इन दिनों राजधानी पटना का तापमान 40 डिग्री पहुंच गया है। वहीं लू जैसे हालात बन गए है। जिसके चलते बच्चो के स्वास्थ्य को देखते हुए पटना डीएम ने 30 अप्रैल तक स्कूल बंद करने का आदेश दिया है।

पटना समेत राज्य के कई जिलों का अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म पछुआ भी चलने के भी आसार हैं।

वहीं मौसम विभाग ने गर्मी से बचने के लिए छाते का इस्तेमाल करने और सूती कपड़े पहनकर घरों से बाहर निकलने की अपील की है। साथ ही खीरा, ककड़ी, तरबूज आदि का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने की भी सलाह दी गई है। जैसे-जैसे दिन चढ़ता, वैसे-वैसे गर्मी लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है।

 

 

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *