Press "Enter" to skip to content

हम लोग चाहते हैं कि जनवरी तक सभी राज्यों में सीट बंटवारा हो जाए: मंत्री संजय कुमार झा

पटना: लोकसभा चुनाव अब ज्यादा दूर नहीं रह गया है। लेकिन अभी तक इंडिया गठबंधन में सीटों के बंटवारे पर न तो किसी तरह की कोई चर्चा हुई है और न ही किसी तरह की कोई राय बनी है। इन सबके बीच गठबंधन की सहयोगी पार्टी जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के सीएम नीतीश कुमार कई बार जल्द से जल्द सीट बंटवारे की बात कह चुके हैं। लेकिन विपक्षी गठबंधन की अब तक बैठकें हो चुकी है। लेकिन किसी में भी सीट बंटवारे पर चर्चा नहीं हुई है। जिसके लेकर कई दलों में बैचेनी है।

Nitish Kumar will not join NDA JDU answers on making him INDIA alliance  convenor - एनडीए में नहीं जाएंगे नीतीश कुमार, INDIA गठबंधन का संयोजक बनाने  पर जेडीयू ने दिया ये जवाब,

नीतीश सरकार में जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने बड़ा बयान दिया है। और सीट बंटवारे को लेकर नीतीश कुमार के मन की बात बताई है। संजय झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इच्छा थी कि 2 अक्टूबर के पहले इंडिया गठबंधन का सीट बंटवारा हो जाए। नीतीश चाहते थे कि 2 अक्टूबर से दिल्ली के राजघाट से चुनाव अभियान की शुरुआत की जाए। कोई तमाम कोशिशों के बावजूद ऐसा हो नहीं सका। संजय झा ने कहा कि हम लोग चाहते हैं कि जनवरी तक सभी राज्यों में सीट बंटवारा हो जाए।

वहीं नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन का संयोजक बनाए जाने के सवाल पर संजय झा ने कोई दावा करने से इंकार कर दिया है। दरअसल सूत्रों के हवाले से खबर है कि इंडिया गठबंधन के संयोजक पर नीतीश कुमार के नाम की मुहर लगभग लग ही गई है। सिर्फ औपाचिरक ऐलान होना बाकी है। गुरूवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खगड़े और राहुल गांधी ने फोन पर बात की थी। जिसमें संयोजक और आगे की रणनीति पर चर्चा हुई थी।

इंडिया गठबंधन की चौथी बैठक दिल्ली में हुई थी। जिसमें 31 दिसंबर तक सीट शेयरिंग पर चर्चा की बात कही थी। लेकिन उस तारीख को भी बीते हुए 5 दिन हो गए हैं। ऐसे में इंडिया गठबंधन की तमाम सियासी दल सीट बंटवारे को लेकर बैचन हैं।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *