Press "Enter" to skip to content

शारदीय नवरात्रि पर अखंडवासिनी मंदिर में भक्तों की लगी लंबी कतार, माता के प्रति भक्तों की दिखी आस्था

शारदीय नवरात्रि का आज तीसरा दिन है. तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के स्वरुप की पूजा की जाती है. आज सुबह से ही पटना के देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है. पटना के गोलघर स्थित श्री अखंडवासिनी मंदिर के बाहर सुबह से ही पूजा अर्चना करने के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी हुई है। मंदिर पहुंचे भक्तों ने कहा कि माता के प्रति आस्था है।  पिछले 25 वर्षों से यहां पूजा करने आ रहे है. माता से जो सच्चे मन से मांगा जाए वो माता पूरा करती है। इसलिए इस मंदिर को मनोकामना मंदिर भी कहा जाता है।

बता दें कि मंदिर का इतिहास काफी पुराना रहा है। 100 सालों से भी ज्यादा समय से लगातार मंदिर में अखंड ज्योत जल रही है. ज्योत को असम के मां कामाख्या से यहां लाया गया था. एक में घी और दूसरे में सरसों के तेल का प्रयोग होता है.

श्री अखंडवासिनी मंदिर में मां काली की प्रतिमा के साथ माता की बगलामुखी की प्रतिमा स्थापित है। नवरात्र में यहां सात हल्दी, नौ लाल फूल और एक पॉकेट सिंदूर चढ़ाने की परंपरा है. ऐसी मान्यता है कि ऐसा करने से भक्तों की मनोकामना पूरी होती है. नवरात्र में सप्तमी, अष्टमी और नवमी मिलाकर यहां 50 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन-पूजन करने आते हैं।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *