Press "Enter" to skip to content

‘MBA Chai Wala’ ने खरीदी 90 लाख की मर्सिडीज, जानें इस SUV की खासियत

प्रफुल्ल बिल्लौर को देश और दुनिया में लोग ‘एमबीए चाय वाला’ के नाम से जानते हैं। सोशल मीडिया में वह सुर्खियों में बने रहते हैं। उन्होंने अपनी प्रेरक कहानियों को सोशल मीडिया के माध्यम से खूब प्रचारित किया। उन्होंने अपनी सफलता में अब और एक अध्याय जोड़ लिया है। प्रफुल्ल ने 90 लाख रुपये की कीमत की एक नई चमचमाती मर्सिडीज-बेंज एसयूवी  खरीदी है।

'MBA Chai Wala' ने खरीदी 90 लाख की मर्सिडीज, जानें इस SUV की खासियत 

‘एमबीए चाय वाला’ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। बता दें कि यहां उनके 15 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। वीडियो अपलोड होते ही यह तेजी से वायरल हो गया। लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

प्रफुल्ल बिल्लौर ने अपनी नई कार की जानकारी देते हुए लिखा, “यह कड़ी मेहनत का नतीजा है। यह हमारी प्रेरणा शक्ति का एक वसीयतनामा है। अब हम हमारे ब्रांड न्यू मर्सिडीज GLE 300d के साथ अपनी साहसिक भावना को उजागर करने के साथ-साथ सड़कों पर विजय प्राप्त करने में सक्षम हैं। हम ऐसी यादें बनाने के लिए तैयार हैं जो जीवन भर हमारे साथ रहेंगी।”

इस एसयूवी में 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स है। डीजल इंजन वाली यह कार 225 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम गति प्राप्त करने में सक्षम है। यह सिर्फ 7.2 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *