Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुरः शरद पुर्णिमा पर नदी-तालाब को स्वच्छ रखने का संकल्प, गंगा आरती में झूम उठे श्रद्धालु

बिहार के मुजफ्फरपुर में  साहूपोखर पूजा समिति की ओर से आश्विन व शरद पूर्णिमा के अवसर पर साहूपोखर पर गंगा आरती का आयोजन किया गया। पंडित राकेश तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां गंगा और भगवान शिव की षोडशोपचार पूजा करााया और भोग लगाकर धूप-दीप के साथ आरती कराया। रविवार की शाम को मां गंगा की आरती में मगन श्रद्धालु झूम उठे।

मुजफ्फरपुरः शरद पुर्णिमा पर नदी-तालाब को स्वच्छ रखने का संकल्प,  गंगा आरती में झूम उठे श्रद्धालु

समिति के संयोजक प्रभात कुमार ने कहा कि मां गंगा के पूजा अर्चना के माध्यम से हमलोगो ने नदी-तालाब तथा कुआं पोखर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया है। हर जल मे गंगा का वास है इसीलिए इसकी स्वच्छता और इसके प्रति श्रद्धा हमारी प्राथमिकता है। हर माह गंगा आरती के माध्यम से अभियान के तहत यह संकल्प घर घर पहुंचता है।

आरती के दौरान ढोल-मृदंग,डमरू और झाल के साथ जय श्री राम और  हर हर महादेव के जयकारे लगाए गए। इससे पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। पंडित वरूण पांडे,श्रीरंजन साहू,मनीष सोनी,तारा गुप्ता,गणेश साह,मंजय दूबे,अधिवक्ता कंचन कुमार, मुकेश राजपाल,दिनेश महतो,जुगनू महतो,प्रेम कुमार महतो,रंजीत महतो,रीतेश पटेल,लखन पोद्दार,वीरू,सन्नी महतो सहित सैकङो श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आरती गाई। यह भव्य नजारा देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *