Press "Enter" to skip to content

नित्यानंद राय के निशाने पर नीतीश कुमार, बोले- सात जन्मों तक नहीं होगा भाजपा जदयू का गठबंधन

केन्द्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस जन्म में छोड़ दीजिए, अगले सात जन्मों में नीतीश कुमार की पार्टी जदयू से भाजपा हाथ नहीं मिलाएगी। उन्होंने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जदयू का सूपड़ा साफ कर देंगे और 2025 में बिहार में भाजपा की सरकार बनेगी।

नित्यानंद राय के निशाने पर नीतीश कुमार, बोले- सात जन्मों तक नहीं होगा भाजपा जदयू का गठबंधन

केंद्रीय मंत्री रविवार को पटना के ज्ञान भवन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 106वीं जयंती पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित अधिवक्ता महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

आश्रम कहां बनें बस इस बात का झगड़ा

बीते दिनों राजद नेता के नीतीश को आश्रम जाने वाले बयान पर चुटकी लेते हुए नित्यानंद राय ने कहा राजद के नेता नीतीश कुमार के लिए आश्रम बनवा रहे हैं। झगड़ा इतना ही है कि आश्रम नालंदा में बने कि बक्सर में। उन्होंने कहा  कि आश्रम बोधगया में बने जहां बुद्ध भगवान को ज्ञान प्राप्त हुआ था। पीएम मोदी की प्रशंसा में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गरीबों का मसीहा और आधुनिक युग का विश्वकर्मा कहा जाता है। उनके नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर बनकर विश्व गुरु बनने की तैयारी कर रहा है।

नीतीश देख रहे हैं दिन में तारे 

केंद्रीय मंत्री ने विपक्षी एकता की कवायद में लगे नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट कर खुद के प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश अब दिन में तारे देखने लगे हैं। विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश में पटना से दिल्ली तक दौड़ने वाले नीतीश को कुछ हाथ नहीं लगेगा।

बिहार भाजपा के विधि प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित अधिवक्ता सम्मलेन में पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बिहार बीजेपी  अध्यक्ष संजय जायसवाल, विजय कुमार सिन्हा समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेता कार्यक्रम में शामिल हुए। 22 वरिष्ठ अधिवक्ताओं को सम्मानित किया गया।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *