Press "Enter" to skip to content

घंटों बिजली टावर पर चढ़ा रहा व्यक्ति, इलाके की बिजली सप्लाई ठप

बिहार: मुजफ्फरपुर में एक अजीब मामला सामने आया हैं जिसकी वजह से पिछले 18 घंटे से लोग अंधेेरे में हैं। दरअसल,मामला मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना के बारमतपुर में 1.32 लाख बिजली के ट्रांसमिशन टावर पर एक युवक पिछले 18 घण्टे से चढा हुआ है।What is this man doing on the electricity pole? - India Newsइस मामले की खबर वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस, बिजली विभाग और फायर ब्रिगेड की तमाम कोशिशों के बावजूद वह उतर नहीं रहा है।  बार-बार ऊपर से वो मोबाइल और मिठाई की मांग कर रहा है। लोग उसे मिठाई और मोबाइल भी दे रहे हैं लेकिन, वह फिर भी नहीं उतर रहा है। पोल पर युवक के बैठने के कारण बिजली की आपूर्ति बा’धित कर दी गयी है। देर रात तक उसे उतारने की लगातार कोशिश की गई लेकिन, लेकिन वह नहीं उतरा,इसके बाद टीम उसे उसी हालत में छोड़कर चली गयी। अगली सुबह गुरुवार को फिर उसे उतारने का प्रयास किया जा रहा है। इस भीषण ठंड में भी वह युवक बिना स्वेटर और कम्बल के टावर पर चढ़ा हुआ है।ऊपर बैठकर वह आराम से इधर-उधर कर रहा है और उसे गिरने का भी डर नहीं है।  मिली जानकारी के अनुसार युवक बारमतपुर का ही रहने वाला है और वो मानसिक रूप में विक्षिप्त है। वह इससे पहले भी कई बार ऊंची जगह पर चढ़ चुका है। स्थानीय थाना के पुलिसकर्मी सहित फायर ब्रिगेड लगातार उसे उतारने की कोशिश कर रहा है, परंतु वो उतर नही रहा है।घटना की जानकारी मिलने पर टाउन डीएसपी भी बारमतपुर पहुंचे है। ग्रामीणों ने भी उसे उतारने के लिए हर सम्भव प्रयास किया।  पत्थर तक फेंका गया, बावजूद वह नहीं उतरा। युवक टावर के बिल्कुल बीच मे जाकर छिप गया है। थक हारकर सभी ने उसे उसी हालत में छोड़ दिया है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *