Press "Enter" to skip to content

पटना : रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर पहुंचे राज्यपाल और मुख्यमंत्री

पटना : लोजपा के संस्थापक रहे स्वर्गीय रामविलास पासवान की प्रथम पुण्यतिथि लोजपा कार्यालय में मनायी गयी। इस मौके पर बिहार के राज्यपाल फागु चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी स्वर्गीय रामविलास पासवान की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि रामविलास पासवान जी से मेरा व्यक्तिगत संबंध था।

उन्होंने कहा कि उनकी उम्र अभी इस दुनिया को छोड़ कर जाने की नहीं थी। उनको कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा। उनकी स्मृति को लोगों को बीच ले जाने के लिए जो भी कार्य करना होगा, हम वह प्रयास करेंगे।

 

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *