Press "Enter" to skip to content

पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय, मुजफ्फरपुर द्वारा देशभक्ति, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

पंजाब नेशनल बैंक मंडल कार्यालय, मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में देशभक्ति, उत्साह एवं हर्षोल्लास के वातावरण में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम में बैंक के कार्यरत स्टाफ सदस्यों के साथ-साथ सभी सेवानिवृत्त स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिक्षा एवं बालिका सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से PNB Ladli Scheme के अंतर्गत मंडल कार्यालय, मुजफ्फरपुर से संबद्ध विभिन्न शाखाओं में कक्षा 7वीं, 8वीं, 9वीं एवं 10वीं की चयनित छात्राओं को ₹3,000/- एवं ₹5,000/- की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए उनका उत्साहवर्धन करना है।

इस अवसर पर उप मंडल प्रमुख संदीप कुमार द्वारा छात्राओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई तथा उन्हें मेहनत, लगन एवं अनुशासन के साथ अपनी शिक्षा जारी रखते हुए अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बालिका शिक्षा को सशक्त समाज एवं विकसित राष्ट्र की आधारशिला बताते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यरत एवं सेवानिवृत्त सदस्यों ने भी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। समारोह देशभक्ति एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *