मुहर्रम को लेकर अरवल में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जिले के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी के साथ 139 स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं, पुलिस केंद्र में दंगा नियंत्रण मॉक ड्रिल आयोजित कर जवानों को आपात परिस्थितियों से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया।
मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से अरवल पुलिस द्वारा पुलिस केंद्र में दंगा नियंत्रण (रायट कंट्रोल) मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास पुलिस अधीक्षक डॉ. नवजोत सिमी के निर्देश पर आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस बल को संभावित विधि-व्यवस्था संबंधी चुनौतियों से निपटने, भीड़ नियंत्रण, दंगा निरोधक उपकरणों के उपयोग, त्वरित प्रतिक्रिया तथा समन्वित कार्रवाई का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। अभ्यास में विभिन्न परिस्थितियों का प्रदर्शन कर जवानों को आपात स्थिति में प्रभावी कार्रवाई करने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।









Be First to Comment