पटना के मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में चल रही कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक खत्म हो गयी है। इस बैठक में कई बड़े फैसले लिये गये हैं। सम्राट कैबिनेट की बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 45 प्रस्तावों पर मंत्रिपरिषद मुहर लगी है। कैबिनेट की बैठक में बिहार दोनों डिप्टी सीएम सहित तमाम मंत्री मौजूद रहे।
बिहार में ग्रीन फील्ड सैटलाइट टाउनशिप विकास के लिए एक लाख करोड़ का वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए हुडको के साथ एम ओ यू साइन करने की स्वीकृति दी गई है। वहीं बिहार के प्रारंभिक विद्यालय से लेकर उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों, प्रधान शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापक के स्थानांतरण को लेकर बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली 2026 की स्वीकृति दी गई है।












Be First to Comment