बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. विश्वविद्यालय द्वारा सूची मंगलवार देर शाम अपलोड की गई. चयनित विद्यार्थियों को 25 जून तक संबंधित कॉलेजों में नामांकन लेना होगा. हालांकि मेरिट लिस्ट जारी होने में देरी के कारण विद्यार्थियों को नामांकन के लिए सीमित समय ही मिल पाया है.
विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले 22 जून को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी करने की बात कही थी, लेकिन सूची 23 जून की शाम करीब पांच बजे पोर्टल पर अपलोड हुई. इसके कारण जिला मुख्यालय के कॉलेजों में पहले दिन एक भी नामांकन नहीं हो सका. इससे छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ा.









Be First to Comment