मुजफ्फरपुर: आगामी मोहर्रम पर्व के अवसर पर क्षेत्र में अमन-चैन और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।

इसी क्रम में कांटी और पानापुर करियात थाना क्षेत्र में मोहर्रम के मद्देनजर दिन से लेकर देर रात तक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) पश्चिमी सुचित्रा कुमारी के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम ने फ्लैग मार्च किया. पुलिस टीम ने दामोदरपुर दुर्गा मंदिर के पास से लेकर रेलवे गुमटी के आगे तक और चैनपुर फतेहपुर रोड के साथ-साथ हरचंदा इलाके में भी लगातार फ्लैग मार्च कर उपद्रवियों को संदेश दे दिया है.
इस अवसर पर एसडीपीओ पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि मोहर्रम पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी टीम के साथ सड़कों पर उतरकर फ्लैग मार्च किया गया है. उन्होंने आम जनता से अपील की है कि सभी लोग शांतिपूर्ण ढंग से एक-दूसरे के साथ मिलकर इस पर्व को मनाएं और आपसी भाईचारे के साथ खुशियां बांटें.








Be First to Comment