Press "Enter" to skip to content

बिहार में फिर बढ़ेगी गर्मी! मानसून कमजोर, जानिए कब होगी राहत की बारिश

उत्तर बिहार में मानसून की सक्रियता कमजोर पड़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक क्षेत्र में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, 28 और 29 जून को कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तर बिहार के अधिकांश हिस्सों में अगले तीन से चार दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन व्यापक बारिश की संभावना कम है। कई जिलों में केवल छिटपुट बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने बताया है कि 28 और 29 जून को उत्तर बिहार के कुछ जिलों में मानसून सक्रिय हो सकता है। इस दौरान कई हिस्सों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है।

बारिश की कमी के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर बिहार में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं कुछ जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *