Press "Enter" to skip to content

36वीं बिहार राज्य शूटिंग चैंपियनशिप के लिए स्वराज शूटिंग अकादमी के 17 शूटर चयनित

मुजफ्फरपुर: बिहार स्टेट राइफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 36वीं बिहार राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए स्वराज शूटिंग अकादमी के 17 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी सोमवार को पटना के लिए रवाना हुए, जहां वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

प्रतियोगिता का आयोजन 23, 24 एवं 25 जून 2026 को कल्याण बीघा इंडोर स्टेडियम, पटना में किया जाएगा। अकादमी के खिलाड़ियों के चयन से संस्थान एवं जिले में हर्ष का माहौल है।

राइफल वर्ग में चयनित खिलाड़ी:

स्वराज भारद्वाज, समर कुमार सिंह, ध्रुवेश कुमार सिंह, प्रतीक मिश्रा एवं शांतनु अमन।

पिस्टल वर्ग में चयनित खिलाड़ी:

श्रेया भारद्वाज, सुमेधा सिंह, उज्ज्वल कुमार, अरिंजय राज, सूरज कुमार, दिव्यांशु कुमार, अमित कुमार, नवीन कुमार, आदित्य वर्मा, निशांत राज, नीतू राज एवं मोहित जाम्बुलकर।

खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने तथा प्रतियोगिता के दौरान उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन एवं तकनीकी सहयोग प्रदान करने के लिए अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक अमित घंसेला भी उनके साथ पटना के लिए रवाना हुए हैं। उनकी देखरेख और अनुभव का लाभ खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने में मिलेगा।

अकादमी के प्रशिक्षकों एवं पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मुजफ्फरपुर एवं स्वराज शूटिंग अकादमी का नाम एवं जिले का नाम राज्य स्तर पर गौरवान्वित करेंगे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *