Press "Enter" to skip to content

लगातार तीन दिन तक बंद रह सकते है बैंक! अगर बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो 26 जून से पहले निपटा लें

अगर आप आने वाले दिनों में बैंक शाखा जाकर नकदी जमा करने, चेक क्लियर कराने, डिमांड ड्राफ्ट बनवाने या किसी अन्य जरूरी बैंकिंग काम की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। जून के अंतिम सप्ताह में कई राज्यों में बैंक लगातार तीन दिन तक बंद रह सकते हैं। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी जा रही है कि वे अपने जरूरी काम समय रहते निपटा लें।

दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अवकाश कैलेंडर के अनुसार जून के आखिरी सप्ताह में त्योहार और साप्ताहिक अवकाश के कारण कई स्थानों पर बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि, यह छुट्टियां सभी राज्यों में एक समान लागू नहीं होंगी।

22 जून से 25 जून तक देशभर के सरकारी और निजी बैंक नियमित रूप से काम करेंगे। इन दिनों बैंक शाखाओं में सामान्य बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। ग्राहक नकदी जमा, निकासी, चेक क्लियरेंस, पासबुक अपडेट और अन्य कार्य आसानी से कर सकेंगे।

26 जून को मुहर्रम के अवसर पर कई राज्यों और शहरों में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, यह अवकाश सभी राज्यों में लागू नहीं होगा। ऐसे में ग्राहकों को अपने शहर की बैंक अवकाश सूची की जांच अवश्य कर लेनी चाहिए। इसके बाद 27 जून को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर के सभी सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 28 जून को रविवार होने की वजह से साप्ताहिक अवकाश रहेगा। इस तरह जिन राज्यों में 26 जून को मुहर्रम की छुट्टी लागू होगी, वहां लगातार तीन दिन तक बैंक शाखाएं बंद रह सकती हैं।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *