रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। पूर्वोत्तर रेलवे ने छपरा और आनंद विहार टर्मिनस के बीच शुरू की गई नई साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के नियमित संचालन की घोषणा कर दी है। इस ट्रेन का उद्घाटन 19 जून को विशेष ट्रेन के रूप में किया गया था, जबकि इसका नियमित परिचालन 28 जून से शुरू होगा।
रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 12527 छपरा-आनंद विहार टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार को रात 8:50 बजे छपरा से रवाना होगी। यह ट्रेन बलिया, मऊ, आजमगढ़, शाहगंज, जौनपुर, सुलतानपुर, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, अलीगढ़ और गाजियाबाद होते हुए अगले दिन दोपहर 2:00 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी।

वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 12528 आनंद विहार टर्मिनस-छपरा साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को शाम 4:25 बजे आनंद विहार टर्मिनस से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन गाजियाबाद, अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, सुलतानपुर, जौनपुर, शाहगंज, आजमगढ़, मऊ और बलिया होते हुए अगले दिन सुबह 9:40 बजे छपरा पहुंचेगी।









Be First to Comment