औरंगाबाद जिले से शनिवार को एक दर्द’नाक सड़क हा’दसे की खबर सामने आई है। रफीगंज थाना क्षेत्र में पिकअप वाहन और ऑटो के बीच हुई भी’षण आमने-सामने की टक्क’र में दो युवकों की मौके पर ही मौ’त हो गई, जबकि दो अन्य लोग गं’भीर रूप से घा’यल हो गए। हाद’से के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और ची’ख-पु’कार का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, यह दुर्घ’टना रफीगंज थाना क्षेत्र के समीप उस समय हुई जब धंधवा गांव से गोह की ओर गाय लादकर जा रही एक पिकअप वाहन की सामने से आ रहे मुर्गी लदे ऑटो से जोर’दार टक्क’र हो गई। ट’क्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर म’लबा बिखर गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दु’र्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घाय’लों को वाहन से बाहर निकाला और पुलिस को घ’टना की सूचना दी।
सूचना मिलते ही रफीगंज थाना पुलिस घट’नास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घा’यलों को रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद दो युवकों को मृ’त घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य घा’यलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद रेफर कर दिया गया।
मृ’तकों की पहचान औरंगाबाद जिले के धंधवा गांव निवासी 22 वर्षीय मोहम्मद अजीज और अरवल जिले के हृदयचक गांव निवासी 20 वर्षीय मोहम्मद भोला के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मोहम्मद अजीज पिकअप वाहन पर सवार था, जबकि मोहम्मद भोला ऑटो में यात्रा कर रहा था। दोनों युवकों की असमय मौ’त से उनके परिवारों में मा’तम प’सरा हुआ है।








Be First to Comment