Press "Enter" to skip to content

परीक्षा छूटने के डर ने मचाया ब’वाल! पाटलिपुत्र स्टेशन पर छात्रों का फू’टा गु’स्सा…

राजधानी पटना के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब परीक्षा देने जा रहे छात्रों का गु’स्सा फूट पड़ा। ट्रेनों के लगातार विलंब होने से नाराज छात्रों ने स्टेशन परिसर में जमकर हंगामा किया, रेलवे ट्रैक जाम कर दिया और कई ट्रेनों में तो’ड़फोड़ की। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि प्रदर्शनकारियों की प’त्थरबाजी में रेल आईजी जीतेंद्र राणा समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, बड़ी संख्या में छात्र बिहार पुलिस मद्य निषेध विभाग की परीक्षा में शामिल होने के लिए विभिन्न जिलों की ओर जा रहे थे। परीक्षा केंद्र दूर होने के कारण अधिकांश छात्र रेलवे सेवा पर निर्भर थे। लेकिन कई ट्रेनों के घंटों विलंब से चलने की सूचना मिलने के बाद छात्रों में आ’क्रोश फैल गया। देखते ही देखते सैकड़ों छात्र स्टेशन परिसर और रेलवे ट्रैक पर उतर आए।

आक्रो’शित छात्रों ने रेलवे ट्रैक पर बैठकर आवागमन बाधित कर दिया और परीक्षा रद्द करने की मांग करने लगे। छात्रों का कहना था कि ट्रेनों की देरी के कारण वे समय पर परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंच पाएंगे, जिससे उनका भविष्य प्रभावित हो सकता है। प्रद’र्शन के दौरान छात्रों ने रेलवे प्रशासन और सरकार के खि’लाफ जमकर नारेबाजी भी की।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए रेल आईजी जीतेंद्र राणा, रेल एसपी, आरपीएफ और जिला पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्रों को समझाने और ट्रैक खाली कराने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। इसी दौरान छात्रों और पुलिस के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो बाद में हिं’सक झ’ड़प में बदल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ उग्र छात्रों ने पुलिस पर पत्थ”रबाजी शुरू कर दी। इस दौरान रेल आईजी जीतेंद्र राणा सहित कई पुलिसकर्मी घा’यल हो गए। स्टेशन परिसर में मौजूद वाहनों और रेलवे संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया। कुछ ट्रेनों की खिड़कियों और अन्य हिस्सों में तो’ड़फोड़ की खबरें भी सामने आई हैं।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *