मुजफ्फरपुर जिले के गड़हा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अ’वैध श’राब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक श’राब त’स्कर को गि’रफ्तार किया है। आरो’पी की स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में वि’देशी शरा’ब बरामद की गई, जबकि उसके घर की तलाशी में अ’वैध हथिया’र और कार’तूस भी मिले हैं।
सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पटियासा गांव में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान मोहम्मद शैफ अली की स्कॉर्पियो वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें करीब 97 लीटर विदेशी श’राब बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आ’रोपी अपनी स्कॉर्पियो का इस्तेमाल शरा’ब तस्करी और अवै’ध का रोबार के लिए कर रहा था।
वाहन से श”राब बरामद होने के बाद पुलिस ने आरो’पी के घर की भी तलाशी ली। इस दौरान घर में छिपाकर रखा गया एक देसी पिस्ट’ल और 12 जिंदा कार’तूस बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने मोहम्मद शैफ अली को गिर’फ्तार कर लिया।
सिटी एसपी ने बताया कि आरो’पी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि श’राब की खेप कहां से लाई गई थी और इसके नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं। ब’रामद हथि’यार के स्रोत और उसके इस्तेमाल को लेकर भी जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि शराब’ तस्क’री और अवैध हथि यार रखने वालों के खि’लाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।














Be First to Comment