Press "Enter" to skip to content

बिहार में बदला मौसम का मिजाज, राजधानी पटना में बारिश शुरू; 38 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

बिहार में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को राज्य के 38 जिलों में आंधी और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इन क्षेत्रों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

गुरुवार सुबह पटना, बक्सर, सुपौल और छपरा में आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। कई इलाकों में घना अंधेरा छा गया, जिसके कारण लोगों को दिन में भी वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। वहीं पटना में काले बादल छाए हुए हैं और मौसम का मिजाज बदला हुआ है।

मौसम विभाग ने पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, जहानाबाद, अरवल, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका में बारिश की संभावना जताई है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *