Press "Enter" to skip to content

बिहार: गरीब नवाज एक्सप्रेस अचानक दो हिस्सों में बंटी, टला बड़ा रेल हाद’सा

बिहार के किशनगंज जिले में बुधवार सुबह एक बड़ा रेल हा’दसा होते-होते टल गया. अजमेर से किशनगंज आ रही 15716 गरीब नवाज एक्सप्रेस अचानक चलती पटरी पर दो हिस्सों में बंट गई. ट्रेन ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन से रवाना होने के कुछ ही मिनट बाद ऐसी तकनीकी खराबी का शिकार हुई कि इंजन आगे बढ़ता चला गया, जबकि पीछे के सभी कोच अलग होकर रुक गए. घ’टना के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी और द’हशत का माहौल बन गया. हालांकि रेलवे कर्मचारियों की तत्परता से स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया गया और किसी भी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा।

जानकारी के अनुसार कटिहार-किशनगंज रेलखंड पर चल रहे विकास कार्य के कारण इन दिनों गरीब नवाज एक्सप्रेस को डायवर्ट रूट से संचालित किया जा रहा है. इसी क्रम में ट्रेन बुधवार तड़के ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन पहुंची थी, जहां इंजन रिवर्सल की प्रक्रिया पूरी की गई. स्टेशन से ट्रेन के रवाना होने के कुछ ही देर बाद इंजन और डिब्बों को जोड़ने वाली कपलिंग अचानक खुल गई. कपलिंग टूटते ही ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई और इंजन कई मीटर आगे निकल गया, जबकि पीछे के कोच पटरी पर ही रुक गए.

अचानक हुए इस घटनाक्रम से यात्रियों में हड़कंप मच गया. कई लोग यह समझ ही नहीं पाए कि आखिर ट्रेन रुक क्यों गई. कुछ यात्रियों ने खिड़की से बाहर झांककर देखा तो पता चला कि इंजन और कोच अलग हो चुके हैं. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे कंट्रोल रूम सक्रिय हुआ और तकनीकी टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया है।

रेलवे अधिकारियों और इंजीनियरों की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए ट्रेन को पूरी तरह रोक दिया गया और कपलिंग को दोबारा जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई। करीब दो घंटे तक तकनीकी जांच, मरम्मत और सुरक्षा परीक्षण का काम चलता रहा. सभी आवश्यक जांच पूरी होने के बाद ट्रेन को सुरक्षित घोषित किया गया और फिर उसे किशनगंज के लिए रवाना कर दिया गया।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *