Press "Enter" to skip to content

बिहार में निजी शिक्षण संस्थानों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी, छात्र हितों को लेकर मुख्यमंत्री सख्त

बिहार की राजधानी पटना समेत राज्य के सभी जिलों में निजी कोचिंग संस्थानों की मनमानी पर नकेल कसने की तैयारी सरकार ने शुरू कर दी है। राज्य सरकार की तरफ से सभी कोचिंग संस्थानों के लिए नए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। नियमों का उल्लंधन करने वाले कोचिंग संस्थानों के खिलाफ सख्त एक्शन होगा।

दरअसल, राज्य सरकार ने विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कोचिंग संस्थानों के संचालन को लेकर शिक्षा विभाग को कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। नए निर्देशों के अनुसार, सभी कोचिंग संस्थानों को अपने यहां अध्ययनरत विद्यार्थियों का पूरा विवरण संबंधित जिला प्रशासन को उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। इससे विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियों की निगरानी और व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सकेगी।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि स्कूलों और कॉलेजों के लिए निर्धारित शिक्षण अवधि के दौरान किसी भी कोचिंग संस्थान का संचालन नहीं किया जाना चाहिए। हालांकि, यह नियम उन विद्यार्थियों पर लागू नहीं होगा, जिन्होंने अपनी नियमित स्कूली या महाविद्यालयी शिक्षा पूरी कर ली है। इस संबंध में विस्तृत नियमावली तैयार करने के लिए शिक्षा विभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *