राष्ट्रीय वैश्य महासभा बिहार की पुनर्गठित प्रदेश कमेटी में पकड़ीदयाल नगर पंचायत निवासी एवं पूर्व जिला पार्षद मनोज जायसवाल को प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। इसके साथ ही उन्हें संगठन विस्तार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए पश्चिमी चंपारण जिले का प्रभारी भी नियुक्त किया गया है।

यह मनोनयन राष्ट्रीय वैश्य महासभा बिहार के प्रदेश अध्यक्ष डॉ पी.के. चौधरी द्वारा किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन को मजबूत, सक्रिय और जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से मनोज जायसवाल को यह दायित्व सौंपा गया है।

उन्होंने विश्वास जताया कि उनके अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और सामाजिक सक्रियता से महासभा को जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर तक सशक्त बनाने में मदद मिलेगी।प्रदेश सचिव मनोनीत होने के बाद मनोज जायसवाल ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने संगठन के विस्तार तथा समाज के हित में कार्य करने का संकल्प दोहराया।

मनोज जायसवाल के प्रदेश सचिव बनने पर समाज और संगठन से जुड़े लोगों ने खुशी व्यक्त की है। उन्हें बधाई देने वालों में राष्ट्रीय वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री समीर कुमार महासेठ, पूर्व विधायक विजेन्द्र चौधरी, पूर्व सांसद रमा देवी, डॉ. संजय जायसवाल, विधायक राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता, विशाल कुमार साह, राणा रणधीर सिंह, लालबाबू गुप्ता, पवन जायसवाल, प्रदेश महासचिव संजय जायसवाल, जिला अध्यक्ष विनोद गुप्ता, समाजसेवी सुबोध कुमार सिंह, अभिषेक कुमार उर्फ अप्पू, अनिल कुमार सहित कई गणमान्य लोग शामिल हैं।









Be First to Comment