केंद्र सरकार की ओर से खगड़िया-पूर्णिया फोरलेन का निर्माण कराने की मंजूरी दी गई. इससे उत्तर बिहार में रोड कनेक्टिविटी मजबूत हो सकेगी. खगड़िया-पूर्णिया फोरलेन परियोजना साल 2028 तक पूरी होने की संभावना है.
इसे लेकर पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. करीब 3936 करोड़ रुपये की लागत से एनएच-31/231 के खगड़िया-पूर्णिया खंड का निर्माण बीओटी (टोल) मोड पर किया जायेगा.

इस संबंध में पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने कहा कि सभी घनी आबादी वाले इलाकों और राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ने वाले सभी प्रमुख जंक्शनों पर पर्याप्त संख्या में सर्विस रोड और जरुरी यातायात प्रबंधन सुविधाओं का प्रावधान किया गया है. इस सड़क से खगड़िया से पूर्णिया की दूरी ज्यादा से ज्यादा दो घंटे में पूरी होगी.













Be First to Comment