Press "Enter" to skip to content

मिर्च की बोरियों के पीछे छिपा था 80 लाख का नशा, खाकी ने तोड़ी अंतरराज्यीय तस्करों की कमर

पटना : राजधानी पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मालसलामी थाना क्षेत्र के नगला में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने 4,500 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया है. इस मामले में पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत छह अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है.

शातिराना अंदाज में तस्करी 

डीएसपी डॉ. गौरव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए बेहद शातिराना तरीका अपनाया था। नशीली दवाओं की इस बड़ी खेप को पांच बोलेरो पिकअप और एक टाटा 407 ट्रक में छिपाया गया था. बोलेरो गाड़ियों पर ‘डाक पार्सल’ लिखा हुआ था, जबकि ट्रक में कफ सिरप को मिर्च और तेजपत्ता की बोरियों के बीच में एक गुप्त केबिन बनाकर रखा गया था.

हिमाचल से कटिहार का कनेक्शन

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि कफ सिरप की यह खेप हिमाचल प्रदेश से कटिहार ले जाई जा रही थी. जब्त की गई दवाओं की अनुमानित कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है. इस गिरोह का जाल बिहार के अलावा बंगाल, झारखंड और उत्तर प्रदेश तक फैला हुआ है.

गिरफ्तार अपराधियों का प्रोफाइल

पकड़े गए आरोपियों में गिरोह का मुख्य सरगना गन्नी शामिल है, जो कदमकुआं थाना क्षेत्र का निवासी है. इसके अलावा गिरफ्तार मुकेश कुमार का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उस पर कटिहार के कोढ़ा थाने में एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं. पुलिस अब इनके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है ताकि इस अवैध धंधे की पूरी चेन को ध्वस्त किया जा सके.

Share This Article
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *