Press "Enter" to skip to content

पति की गं’दी हरकत पर पत्नी ने कराया FIR, फेसबुक पर बीवी का आ’पत्तिजनक फोटो किया वायरल

बेतिया : बिहार के बेतिया में पति की गंदी हरकत पर पत्नी ने उसे हवालात भेजनेका प्रबंध कर दिया है। पत्नी के बयान पर पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गया है। महिला के पति ने उसका आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर वायरल कर दिया है। इनरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की घटना। उनकी शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। घटना की जड़ में दहेज की डिमांड बताया गया है।

महिला ने आरोप लगाया है कि है कि दहेज उत्पीड़न में सफल नहीं होने पर इस घटना को अंजाम दिया गया है। पति उसके मायके वालों पर दहेज के लिए दबाव बना रहा था। नरकटियागंज एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर उसके पति समेत ससुराल के सात लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गयी है। छानबीन कर दोषी पाए गए लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।

एफआईआर में महिला ने बताया है कि उसकी शादी 23 अप्रैल 2023 को मुस्लिम रिति रिवाज से हुई थी। शादी के समय उसके पिता ने तीन लाख 20 हजार रुपया कैश और साढ़े तीन लाख रुपये का सामान दिया था। विदाई के बाद से ही कम समान मिलने का ताना देकर उसके पति व परिवार के अन्य लोग महिला को प्रताड़ित करने लगे।

इसी बीच उसके पति ने एक अन्य लड़की से संबंध बना लिया। जिसका विरोध महिला ने किया तो नामजद अभियुक्त 12 लाख रुपए दहेज में मांगने लगे। इनकार करने पर शारीरिक व मानसिक रुप से प्रताड़ित करने के बाद उसे घर से निकाल दिया। इधर जनवरी 2026 में पति ने महिला का आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर वायरल कर दिया है।

पीड़ित महिला ने अपने पति के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उसका कहना है कि पति का चरित्र सही नहीं है। दूसरी लड़की को बीबी बनाकर घर में रखना चाहता है। मना करने पर मारपीट करता है। वह मेरे माता, पिता को भी गंदी गालियां देता है। इस मामले में ससुराल के अन्य सदस्य पति का ही साथ देते हैं।

Share This Article
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *