Press "Enter" to skip to content

‘दारोगा ने पि’स्टल दिखाकर डराया’ बिहार में महिला डॉक्टर से बदसलूकी का आ’रोप

दरभंगा: बिहार के दरभंगा पुलिस के दारोगा का शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है. जिला के बेंता थानाध्यक्ष का विडियो तेजी से वायरल हो रहा है. आरोप है कि ट्रैफिक उल्लंघन पर थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार ने बीच सड़क पर महिला डॉक्टर की कार रोककर बदतमीजी की और चालक से गाली गलौज की.

महिला डॉक्टर से बदतमीजी

जानकारी के अनुसार मंगलवार को बेंता थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार वाहन चेकिंग कर रहे थे. इसी दौरान महिला डॉक्टर तेजस्विनी पांडे अपने घर लौट रही थी. डॉक्टर की कार नो इंट्री में घूस गई, जिसको लेकर चालक और थाना प्रभारी में कहासुनी हो गई. आरोप है कि मामूली विवाद के दौरान दरोगा ने अपना आपा खो दिया. दबंगई दिखाते हुए कार का गेट खोलकर महिला डॉक्टर के ड्राइवर से अभद्रता की.

दारोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में थानाध्यक्ष हेंकड़ी दिखाते हुए गंदी-गंदी गाली दे रहे हैं. कह रहे हैं कि ‘बाहर निकल, गाड़ी चमकाता है.’ जबकि वीडियो में डॉक्टर की आवाज आ रही है. डॉक्टर कह रही है कि आप चालान कीजिए, गाली मत दीजिए. इसके बावजूद दारोगा नहीं मान रहा है.

लोगों के समझाने पर भी नहीं माने

 सड़क पर हो रहे हंगामे को देखकर आसपास मौजूद लोगों ने थानाध्यक्ष को समझाने का प्रयास किया. आरोप है कि पूर्व से ही थानाध्यक्ष ने आम लोगों के साथ भी बदसलूकी करते रहें हैं. इस पूरे घटनाक्रम को मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

पुलिस पदाधिकारी तक पहुंचा मामला

वीडियो सामने आते ही पुलिस अधिकारियों तक मामला पहुंच गया. इस मामले में दरभंगा सदर डीएसपी राजीव कुमार ने कहा कि मामले की जांच करायी जा रही है. किसी भी अधिकारी को इस तरह का व्यवहार करने का अधिकार नहीं है. अब दरभंगा पुलिस पदाधिकारी दारोगा पर कार्रवाई की तैयारी कर रहे हैं.

Share This Article
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *