मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के गौशाला रोड स्थित सेंट जेवियर्स जूनियर/सीनियर स्कूल शाखा के प्रांगण में चल रहे दो दिवसीय शरद बाल मेले का सोमवार को अंतिम दिन था। रविवार की अपेक्षा कल इस मेले में दर्शकों की संख्या अत्यधिक थी। जहां लोग इस बाल मेले का भरपूर आनंद उठा रहे थे।

इस मेले में लगभग 20 तरह के खेलों का आयोजन किया गया था। बच्चों के साथ-साथ अभिभावकगण भी इन खेलों में भाग लेकर अपने बचपन की यादों को ताजा करते नजर आ रहे थे। छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अभिभावकों ने भी इन खेलों में भाग लेकर खूब उपहार बटोरे।


सिर्फ इतना ही नहीं, बच्चों के लिए खासकर तरह-तरह के गगनचुंबी झूले की व्यवस्था की गई थी। साथ ही साउथ इंडियन व्यंजन युक्त फुड स्टॉल पर लगातार लोगों की भीड़ लगी रही। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

इस मेले के समापन से पहले लक्की ड्रॉ के द्वारा विद्यालय के निदेशक अमिताभचंद्रा ने विजेताओं को पुरस्कृत करने की घोषणा की। घोषणा के तहत प्रथम पुरस्कार-लैपटॉप-1, द्वितीय पुरस्कार-एल०ई०डी०टी० वी०-2, तृतीय पुरस्कार-रेफ्रिजरेटर-3, चतुर्थ पुरस्कार वाशिंग मशीन 4, पंचम पुरस्कार माइक्रोवेव ओवन-5, षष्ठम पुरस्कार- साइकिल-6, सप्तम पुरस्कार मिक्सर एण्ड जुसर भिंडर-7, अष्टम पुरस्कार- मिक्सी-8, नवम पुरस्कार डिनर सेट-9 एवं दशम पुरस्कार- इलेक्ट्रिक केटल-10 लोगों को देने का ऐलान किया गया।

इस बाल मेले के आयोजन में सेंट जेवियर्स परिवार के सभी शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा जिसकी प्रशंसा करते हुए विद्यालय के निदेशक अमिताभ चंद्रा, संयुक्त निदेशक आमोद कुमार दत्त, प्राचार्या आशा किरण सिन्हा, अलका झा एवं लिपि सिंह ने उन्हें विशेष रूप से धन्यवाद दिया। इस समारोह के मुख्य अतिथि आर०डी० जे०एम० कॉलेज, तुर्की के संस्थापक डॉ० मनोज कुमार थे।

मेले के समापन की घोषणा करते हुए विद्यालय की प्राचार्या आशा किरण सिन्हा ने मेले में अपना कीमती समय देकर पधारने वाले समस्त अतिथिगण, अभिभावकगण, प्रशासन, छात्र-छात्राओं एवं सहयोगीगणों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए भविष्य में होने वाले आयोजन हेतु सहयोग की अपेक्षा की। इस अवसर पर विद्यालय के चार हजार बच्चों के अलावा सभी ईंचार्ज एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।







Be First to Comment