Press "Enter" to skip to content

बांस के लिए खू’नी खेल, महिला ने पि’स्टल के साथ किया स’रेंडर; म’र्डर की इनसाइड स्टोरी जानें

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव के समीप रविवार दोपहर बांस काटने के विवाद में 60 वर्षीय बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक वार्ड संख्या 6 निवासी दिनेश यादव थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मामले में एक महिला ने हथियार के साथ सरेंडर किया। कुल आठ आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

हालात को नियंत्रित करने के लिए सदर एसडीपीओ ज्योति शंकर, मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुदिन राम सहित भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को शांत किया। पुलिस के साथ एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और मेटल डिटेक्टर की मदद से घटनास्थल से खोखे व अन्य साक्ष्य जुटाने में लगी रही। बाद में एक महिला ने उस पिस्टल के साथ थाने में आत्समर्पण कर दिया जिससे बुजुर्ग को गोली मारी गई थी।

मृतक के पुत्र मुकेश कुमार ने बताया कि उनके पिता अपनी बहन के हिस्से की जमीन में लगे बांस की कटाई करवा रहे थे। मुकेश का आरोप है कि इसी दौरान उनके जीजा-बहन के गोतिया देवदत्त यादव, नीलम देवी, सचिन, प्रभु और शम्भू यादव सहित अन्य लोग एक कार और चार बाइक से वहां पहुंचे और विवाद करने लगे।

इसी बीच देवदत्त यादव ने हथियार निकालकर दिनेश यादव पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चला दीं। सिर में गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मुकेश कुमार ने बताया कि जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। कोर्ट से डिक्री प्राप्त होने के बावजूद लगातार विवाद किया जा रहा था।

वहीं दूसरी ओर जैसे ही मामले जानकारी आसपास के इलाके में फैली कि गांव के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। कोई किसी को कैसे जान से मार सकता है। वहीं भारी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल के पास पहुंचने लगे। इसी दौरान पुलिस वहां पहुंची और ग्रामीणों के गुस्से को शांत कराया। पुलिस गंभीरता से पूरे मामले की जांच में जुट गयी है। कई लोगों से गहन पूछताछ भी हुई। डीएसपी ने कहा है कि जल्द ही सभी आरोपी पकड़े जाएंगे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *