Press "Enter" to skip to content

PM मोदी ने 61 हजार से अधिक युवाओं को सौंपा नियुक्ति पत्र, जानिए बिहार के कितने लाल बने सरकारी अफसर?

बिहार : देशभर में रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शनिवार को 18वां रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान देश के 45 अलग-अलग स्थानों पर सरकारी नौकरियों में चयनित 61 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने बिहार के भी 438 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस रोजगार मिला में बिहार के 438 युवा सरकारी अफसर बनें।

पीएम मोदी ने 61 हजार युवाओं को दिया नियुक्ति पत्र 

नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और वरीय पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। पटना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर ललन सिंह ने कहा कि देश के युवाओं को रोजगार और सरकारी नौकरियों से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार प्रयास कर रहे हैं।

ललन सिंह ने दिया नियुक्ति पत्र

उन्होंने कहा कि, आज देश के 45 स्थानों पर रोजगार मेला आयोजित कर युवाओं के बीच नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया है। विभिन्न श्रेणियों में सरकारी नौकरी पाने वाले युवाओं ने नियुक्ति पत्र मिलने पर खुशी जाहिर की। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह वह दौर है जब युवाओं को लगातार रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। बेरोजगारी की बात करने वालों को यह नियुक्ति पत्र और युवाओं को मिला रोजगार करारा जवाब है।

पीएम मोदी का बड़ा बयान 

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान कहा कि, “आज के इस महत्वपूर्ण दिन देश के 61 हजार से अधिक नौजवान जीवन की नई शुरुआत कर रहे हैं। आज आप सभी को सरकारी सेवाओं के नियुक्ति पत्र मिल रहे हैं। ये एक तरह से नेशन बिल्डिंग का इनविटेशन लेटर है। यह विकसित भारत के निर्माण को गति देने का संकल्प पत्र है।”

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *