Press "Enter" to skip to content

वीटीआर के जंगल में मिला प्रेमी और प्रेमिका का कं’काल, ह’त्या या आ’त्महत्या?

बगहा: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में लौकरिया थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. रामपुर मुसहरी टोला के पश्चिमी हिस्से में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन क्षेत्र में एक पेड़ से दो नर कंकाल लटके मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई.

प्लास्टिक बैग में रखा था सुसाइड नोट

पुलिस ने घटनास्थल से कपड़े, चप्पल, एक मोबाइल फोन और प्लास्टिक में रखा एक सुसाइड नोट बरामद किया है. इन वस्तुओं के आधार पर कंकालों की प्रारंभिक पहचान की गई है. दोनों युवक-युवती पिछले सितंबर महीने से लापता थे और करीब पांच महीनों से उनकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी. फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने मौके पर जांच की और आवश्यक नमूने एकत्र किए हैं.

पांच महीने पुराना विवाद

जांच के दौरान पता चला है कि लापता होने से पहले दोनों के बीच प्रेम संबंध को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था. सितंबर 2025 में लड़की के परिजनों के द्वारा अपहरण का एक मामला दर्ज कराया गया था. जिसमें शादी की मंशा से अपहरण का आरोप लड़के पक्ष पर लगाया गया था. इस विवाद में संबंधित पक्षों के बीच मारपीट का भी परिवाद दायर किया गया था. युवक-युवती के लापता होने की घटना के बाद खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला था.

किसके हैं नर कंकाल?

सीडीपीओ रामनगर रागिनी कुमारी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम द्वारा गहन जांच की जा रही है. बरामद वस्तुओं के आधार पर पहचान की गई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डीएनए परीक्षण के परिणाम आने के बाद ही मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. पुलिस ने कंकालों को सुरक्षित रूप से कब्जे में लेकर जांच आगे बढ़ाई है. साक्ष्यों के आधार पर कंकाल की पहचान 14 वर्षीय किशोरी और 20 वर्षीय उसके प्रेमी के रूप में हुई है.

लड़के के परिवार ने लगाया ऑनर किलिंग का आरोप

मृतकों में से लड़के के परिजन ने इस घटना को ऑनर किलिंग करार देते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है. उन्होंने दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की अपील की है. परिवार का कहना है कि मामले में सभी संभावित पहलुओं की गहराई से जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके.

जांच में जुटी पुलिस की टीम

लौकरिया थाना पुलिस सहित बगहा एसपी और रामनगर एसडीपीओ की टीम सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. बगहा एसपी रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटनास्थल के आसपास के इलाकों में सघन पड़ताल जारी है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी संभावित कोणों से जांच शुरू कर दी है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *