Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में सीएम के आगमन से पूर्व बेनीबाद के महादलित बस्ती का अधिकारियों ने लिया जायजा

मुजफ्फरपुर:  बेनीबाद थाना क्षेत्र के केवटसा पंचायत मिश्रोली अंतर्गत महादलित समुदाय टोले में सड़क निर्माण की मांग को लेकर पंचायत समिति विभा देवी ने डीएम को आवेदन दिया था।23 को जिले में सीएम आ रहे हैं। उन्हें भी इस सड़क को लेकर आवेदन दिया जायेगा।इस को लेकर मंगलवार को जिले से आए अधिकारी सुर सीओ ने केवटसा और मिश्रोली गांव में जाकर निरीक्षण किया है। ग्रामीणों का आश्वासन दिया है कि ये सड़क जल्द बनेगा। अतिक्रमण को लेकर निरीक्षण किया है।

आरोप है कि वर्षों से सड़क निर्माण की मांग उठाने के बावजूद प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने केवल आश्वासन दिया, लेकिन अब तक ठोस कदम नहीं उठाया गया. सोमवार को ग्रामीण महेश्वर यादव सह पंचायत समिति पति ने डीएम कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन को आवेदन सौंपा. आवेदन में कहा गया कि महादलित बस्ती में सड़क यदि शीघ्र सड़क नहीं है।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क न होने के कारण ग्रामीणों को खेतों की मेड़ से होकर गुजरना पड़ता है।इस दौरान आए दिन रैयतों से विवाद, गाली-गलौज और अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ता है. ग्रामीणों का कहना है कि एंबुलेंस तक टोले में नहीं पहुंच पाती, बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है और महिलाएं एवं बुजुर्ग लगातार परेशान रहते हैं.

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क नहीं होने से जलजमाव से लेकर कई तरह की समस्या होती है । डीएम ने आश्वासन दिया कि निर्देश दिए गए हैं जल्द सड़क बनाई जाएगी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *