Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में शास्त्रीय संगीत आधारित रागरंग शीतोत्सव में कलाकारों ने दी प्रस्तुति

मुजफ्फरपुर : आदर्श छात्रावास कलमबाग रोड सभागार में नवोदय आर्ट एंड कल्चरल डेवलपमेंट वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वाधान में शास्त्रीय संगीत आधारित रागरंग शीतोत्सव का आयोजन किया गया। जहां अतिथि कलाकार के रूप में दिल्ली से मौजूद  गायक अनुराग मिश्रा एवं निर्मल मिश्रा, अयोध्या से वैभव रामदास, वाराणसी से अभिषेक मधुरव एवं सजल कश्यप, पटना से उदयन झा के साथ विवेक शिरोमणि, तबला पर ओम आनंद, आर्यभ शंकर आदि ने प्रस्तुति दी।

वहीं बच्चों के बीच शास्त्रीय संगीत प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें निर्णायक की भूमिका में रूपाली दास रहीं। प्रतियोगिता में उन्नति श्री प्रथम, जाह्नवी श्री द्वितीय एवं अनुपम अलबेला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्य प्रतिभागियों में दिव्या झा, दिव्यांशु राज भारती, उत्कर्ष राज, संस्कृति, रिशु कुमार गौरव, आशीष राज आदि ने बेहतर प्रस्तुति दी। इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष रंजना झा ने कहा कि कार्यक्रम का मूल उद्देश्य विलुप्त होती शास्त्रीय संगीत परंपरा के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

IMG-20241030-WA0000-1024x682-2-1.jpg (1024×682)

कार्यक्रम में ट्रस्ट के संरक्षक डॉ अरुण शाह, डॉ एचएन भारद्वाज, सचिव उदय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम संयोजक मुना रफी, संगठन प्रभारी प्रवीण पप्पू झा, सह सचिव सुनील कुमार मुन्ना, वित्तीय सलाहकार अतुल श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी प्रणव झा, उपाध्यक्ष सविता चौधरी, अनुज कुमार, मोनिता प्रसाद, सुजाता झा, संजय श्रीवास्तव, श्वेता श्रीवास्तव, सुजीत श्रीवास्तव, नवीन झा,उत्कर्ष राज, सुबल सब्यसाची, आदि मौजूद रहे।

 

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *