Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में सावित्रीबाई फुले की जयंती पर जलाए गए 51 दीप

मुजफ्फरपुर के राष्ट्रीय लोक निर्माण पार्टी की ओर से कन्हौली खादी भंडार पटेलनगर में सावित्रीबाई फुले की जयंती पर 51 दीप जलाए गये। महिला जन आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजीता कुशवाहा ने कहा कि सावित्रीबाई फुले देश की पहली बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल और पहले किसान स्कूल की संस्थापक थीं।

राष्ट्रीय संगठन प्रभारी आनंद पटेल ने बताया कि महात्मा ज्योतिराव को महाराष्ट्र और भारत में सामाजिक सुधार आंदोलन में एक सबसे महत्त्वपूर्ण व्यक्ति के रूप में माना जाता है। उनको महिलाओं और दलित जातियों का शिक्षित करने के प्रयासों के लिए जाना जाता है। ज्योतिराव, जो बाद में ज्योतिबा के नाम से जाने गए सावित्रीबाई के संरक्षक, गुरु और समर्थक थे।

IMG-20241030-WA0000-1024x682-2-1.jpg (1024×682)

प्रो संतोष सारंग ने बताया कि सावित्रीबाई ने अपने जीवन को एक मिशन की तरह से जीया जिसका उद्देश्य था विधवा विवाह करवाना, छुआछूत मिटाना, महिलाओं की मुक्ति और दलित महिलाओं को शिक्षित बनाना। वे एक कवियत्री भी थी। इस अवसर पर सीमा कुमारी, कंचन कुमारी, चंचल कुमारी, रोशनी कुमारी, विजय सुमन, कैलाश पासवान, श्याम कुमार, सुनील कुमार आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *