Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर: नॉर्थ प्वाइंट चिल्ड्रेन्स स्कूल के प्रांगण में वार्षिकोत्सव खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

मुजफ्फरपुर के धीरणपट्टी स्थित नॉर्थ प्वाइंट चिल्ड्रेन्स विद्यालय के प्रांगण में वार्षिकोत्सव खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जहां विशेष अतिथि राष्ट्रीय स्तर के वुशु चैम्पियन सपना सिंह ने इस वार्षिकोत्सव समारोह में अपनी उपस्थिति देकर प्रतियोगिता में चार चांद लगा दिए।

वहीं विद्यालय के निदेशक सह प्राचार्या मोनीदीपा मित्रा ने विशेष अतिथि सपना सिंह का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। जिसके बाद सरस्वती वंदना के साथ खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।

विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं

  • विभिन्न दूरियों के रेस, लॉन्ग जंप, गोला थ्रो, डिस्कस थ्रो, लेमन स्पून, एवं रिले रेस, हर्डल रेस, सैक रेस आदि प्रतियोगिताएं हुई।
  • 200 मीटर फ्लैट रेस- पहला स्थान जीशान, दूसरा स्थान कैफ एवं तीसरा स्थान आशीष कुमार रहे।
  • लेमन स्पून रेस- पहला स्थान रिमझिम कुमारी, दूसरा स्थान ज़ाहरा रहमान एवं तीसरा स्थान वरसीरत कौर रही।
  • हर्डल रेस (बालिका)- पहला स्थान साक्षी पटेल, दूसरा स्थान आयुषी एवं तीसरा स्थान आर्शिया रही
  • हर्डल रेस (बालक)- पहला स्थान गोविंद सिंह, दूसरा स्थान प्रियांशु कुमार एवं तीसरा स्थान अंशुमान सोनी
  • रिले रेस (बालक) – पहला स्थान रेड हाउस, दूसरा स्थान येलो हाउस एवं तीसरा स्थान ग्रीन हाउस
  • रिले रेस (बालिका( – पहला स्थान रेड हाउस, दूसरा स्थान येलो हाउस एवं तीसरा स्थान ग्रीन हाउस रहा
  • खेल के उपरांत – पहला स्थान पर रेड हाउस, दूसरा स्थान येलो हाउस एवं तीसरा स्थान पर ग्रीन हाउस

 

बच्चों ने अपने पूरे शक्ति का प्रयोग कर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान में मेडल को प्राप्त किया। कई बच्चों ने तो अपने ही पूर्व के कृतिमान को तोड़कर नए कृतिमान बनाएं और इस प्रकार के कई नए कृतिमान बने। इस दौरान विद्यालय की प्राचार्या मोनीदीपा मित्रा बच्चों के उत्साह को बढ़ाने के लिए क्रीडा स्थल में सक्रिय रही। जहां प्राचार्या ने अपने सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के इस कार्य को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी छात्राओं के जीवन में सफल होने और उज्जवल भविष्य की कामना की।

बता दें कि नार्थ पॉइंट चिल्ड्रेन्स स्कूल शहर का एकमात्र स्कूल है जो आईएससी बोर्ड दिल्ली द्वारा मान्यता प्राप्त है। इस विद्यालय में हर महीने विभिन्न प्रकार के दैनिक शिक्षण कार्यक्रम के अतिरिक्त अन्य क्रियाकलापों का भी आयोजन होता रहता है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के भव्य समारोह का आयोजन नॉर्थ प्वाइंट चिल्ड्रेन्स स्कूल के प्रांगण धीरन पट्टी में संपन्न हुआ।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *