मुजफ्फरपुर : ट्रैक और लेबल क्रांसिंग से जुड़े मेंटेनेंस कार्य को लेकर लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी बीबीगंज गुमटी (नंबर दो) दोपहर 12 बजे शाम 6 बजे तक बंद रही। इससे छह घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही।
दरअसल, माड़ीपुर से एनएच की ओर जाने वाली सड़क गुमटी होकर गुजरती है। ऐसे हालात में गुमटी बंद रहने पर हजारों लोगों की परेशानी बढ़ गई। जानकारी के अभाव में बड़ी संख्या में वाहन लेकर लोग गुमटी पर पहुंचते रहे पर वापस लौटना पड़ा। शाम छह बजे के बाद गुमटी खुलने पर ट्रैफिक व्यवस्था सामान्य हुई।


अधिकारियों के मुताबिक शनिवार तक मेंटेनेंस का काम होना है। इसके बाद पूर्ववत गुमटी को खोल दी जाएगी। इससे पहले गोबरसही गुमटी को मेंटेनेंस कार्य को लेकर बंद किया गया था।
















Be First to Comment