Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर में आज से 6 घंटे बंद रहेगी गोबरसही रेलवे गुमटी, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ने की संभावना!

मुजफ्फरपुर : रेल पथ मरम्मत को लेकर सोमवार से गुरुवार तक प्रत्येक दिन दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक गोबरसही रेलवे गुमटी बंद रहेगी। इससे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ने की संभावना है। ट्रैफिक पुलिस के लिए यह चार दिन चुनौतीपूर्ण होंगे। गोबरसही गुमटी से शहर में बड़ी संख्या में निजी और व्यसायिक वाहन प्रवेश करते हैं। गुमटी बंद रहने पर इन्हें वैकल्पिक मार्ग से निकलना होगा। इससे शहर के कई इलाके जाम के जद में जा सकते है।

ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि गोबरसही रेलवे गुमटी शहर का प्रमुख इंट्री प्वाइंट है। बंद के दौरान छोटी गाड़ियों को रामदयालु रेलवे गुमटी से प्रवेश व निकाला जाएगा। वहीं सरकारी बसों को इमलीचट्टी, जूरन छपरा, ब्रह्मपुरा, बीबीगंज और जूरन छपरा, ब्रह्मपुरा, लक्ष्मी चौक, बैरिया होकर इमलीचट्टी से निकाला जाएगा। वीआईपी मूवमेंट भगवानपुर ब्रिज होकर होगा। यातायात संभालने को अतिरिक्त ट्रैफिक जवानों की तैनाती की जाएगी।

एनएच 27 को शहर से जोड़ती है गोबरसही गुमटी :

रेलवे गुमटी नंबर चार गोबरसही का जुड़ाव सीधे एनएच 27 से है। माड़ीपुर, पावर हाउस चौक, चक्कर मैदान इलाके से एनएच 27 पर जाने का यह सबसे अहम मार्ग है। इस रास्ते पर दिनभर बाइक से लेकर चारपहिया वाहनों का दबाव रहता है। गुमटी के छह घंटे बंद होने से रेलकर्मियों को राहगीरों का आक्रोश झेलना पड़ सकता है।

कमलबाग- अघोरिया बाजार रोड पर बढ़ेगा दबाव :

हाजीपुर की ओर जाने और उधर से आने वाले लोग शहर में खासकर गोबरसही गुमटी से ही शहर में प्रवेश करते हैं। गुमटी बंद होने से वह रामदयालुनगर रेलवे गुमटी या मझौलिया के रास्ते शहर में प्रवेश करेंगे। इससे बटलर, छाता चौक, कलमबाग, अघोरिया बाजार व रामदयालुनगर रोड पर छोटे वाहनों का दबाव बढ़ेगा और अघोरिया बाजार में जाम लगने की संभावना रहेगी।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *