Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर: 24 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन जलाए गए 1100 दीप

मुजफ्फरपुर : गजाधर प्रसाद साहू ट्रस्ट खादी भंडार रोड में चल रहे 24 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन विभिन्न संस्कारों की जानकारी दी गई। टोली नायक संध्या तिवारी ने दीक्षा, मुंडन, यज्ञोपवीत, विद्या, एवं नामकरण संस्कार संपन्न कराया। वहीं शाम में 1100 दीपक के माध्यम से दीपयज्ञ का कार्यक्रम हुआ। दोपहर में गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं की गोष्ठी भी हुई, जिसमें कथावाचक छोटे बापू, पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा मौजूद रहे।

टोली नायक संध्या तिवारी ने कहा कि लोगों का विचार दीपक की लौ की तरह होता है। अगर उधगामी हो जाए तो सारे संसार का कल्याण हो जाएगा। दीपक का काम खुद जलना और अपने प्रकाश से दूसरे को प्रकाशवान बनाना होता है। इसी तरह मनुष्य का जीवन भी साधनामय होना चाहिए।

मौके पर लोगों के बीच नौ सौ पौधों का वितरण किया गया। वहीं कार्यक्रम में डॉ. बोधी कश्यप, सोनी तिवारी, सुष्मिता सिंह, शशि कला राय, प्रेमलता कंठ, सुगंधा चौधरी, दादा मनीष ठाकुर, गुंजा कुमारी, सिमरन कुमारी, उर्मिला तिवारी, किरण सिंह, रीना सिंह, ममता शर्मा, गार्गी श्रीवास्तव, मनीषा कुमारी, वार्ड पार्षद राजकुमारी देवी, सविता देवी, रिया सिंह आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *