Press "Enter" to skip to content

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहली बार आ रहे भारत, तारीखों पर हो रहा हैं मंथन

यूक्रेन के साथ यु’द्ध के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहली बार भारत आ रहे हैं। उनके भारत आने की तारीखों की घोषणा बहुत जल्द की जाएगी। बता दें कि यूक्रेन के साथ जंग से 3 साल पहले पुतिन भारत आए थे। भारत में उनका जोरदार स्वागत किया गया था।

3 साल बाद फिर वो भारत आ रहे है इसकी तैयारी अभी से ही शुरू कर दी गयी है। हालांकि कि वो कितने तारीख को भारत आ रहे है इस बात की घोषणा अभी नहीं की गयी है लेकिन उम्मीद जतायी जा रही है जल्द ही तारीखों का ऐलान भी कर दिया जाएगा।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अगले साल 2025 में होने वाले रूस-भारत वार्षिक समिट के मौके पर वो आ सकते हैं। बता दें कि जुलाई 2024 के बाद दूसरी बार 22 अक्टूबर को BRICS समिट में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूप गये हुए थे। तभी पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को भारत आने के लिए आमंत्रित किया था। पीएम मोदी के बुलावे पर वो भारत आ रहे हैं। इससे पहले 6 दिसंबर 2021 को वो भारत आए थे और 4 घंटे यहां रुके थे। इस दौरान भारत और रूस दोनों देशों के बीच कुल 28 एमओयू पर हस्तांक्षर हुआ था।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *