मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी प्रखंड के तरौरा गोपालपुर पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए मो. इमरान ने को नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस मौके पर सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे और इमरान के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की।

नामांकन के बाद इमरान ने कहा कि उन्होंने पत्रकारिता की नौकरी छोड़कर राजनीति में कदम रखा है ताकि वह अपने पंचायत का समग्र विकास कर सकें और उसे प्रखंड में नंबर वन बना सकें।
नामांकन के दौरान उनके प्रस्तावक अवधेश कुमार चौधरी ने भी इमरान के समर्थन में कहा, कि पंचायत में पैक्स के माध्यम से किसानों को जो सुविधाएं मिलनी चाहिए थीं, वे नहीं मिल रही हैं। मो इमरान युवा, कर्मठ और ईमानदार हैं, इसलिए उन्हें अपना समर्थन दिया है।


















Be First to Comment